facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

Advertisement

Rs vs USD: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.86 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

Last Updated- August 07, 2024 | 10:34 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि
Rupee vs Dollar Today

रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख से उसे सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से मिल रहा समर्थन बेअसर हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.86 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.09 प्रति डॉलर से उबरते हुए मंगलवार को 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.26 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,531.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 10:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement