facebookmetapixel
Advertisement
गोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.69 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 4:59 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को छह पैसे की तेजी के साथ 82.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार लिवाली और विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि विदेशी पूंजी की बाजार से ताजा निकासी और कच्चे तेल कीमतों में तेजी के करण रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.80 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह छह पैसे की तेजी के साथ 82.69 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.57 के उच्चस्तर और 82.80 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.75 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.44 प्रतिशत घटकर 104.24 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 79.91 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 468.38 अंक बढ़कर 61,806.19 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,975.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement