facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

रियलिटी, बैंक, आईटी ने लगाया 16,000 के पार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:02 PM IST

रियलिटी, बैंक, ऑयल ऐंड गैस और टेक्नोलॉजी के शेयरों ने मंगलवार को सेंसेक्स को 928 अंकों की तेजी दे दी। पिछले दो महीनों में ये एक दिन में होने वाली सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी तेजी रही।


आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी और ओएनजीसी का इस तेजी में सबसे ज्यादा योगदान रहा और 455 अंक तो केवल इन्ही स्टॉक्स की वजह से बढ़े। शेयरों में ये पुलबैक सभी सेक्टरों में रहा। चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात देखें तो 75 फीसदी स्टॉक तेजी लेकर ही बंद हुए।


कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16262 के स्तर पर जाने के बाद कुल 928 अंकों की तेजी लेकर 16,217 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 268 अंक मजबूत होकर 4877 के स्तर पर बंद हुआ।


इंडेक्स की बात करें तो सेंसेक्स, मिडकैप और बीएसई-500 इंडेक्स 6-6 फीसदी चढ़कर बंद हुए जबकि स्माल कैप का इंडेक्स 4.8 फीसदी मजबूत हुआ। इसके अलावा रियलिटी इंडेक्स 9.5 फीसदी और  बैंकेक्स और कैपिटल गुड्स 8 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। टेक्नोलॉजी इंडेक्स में 7.73 फीसदी, पावर में 6.45 फीसदी और मेटल में 6.45 फीसदी की तेजी रही जबकि सेंसेक्स में 6.07 फीसदी की तेजी रही।


एफएमसीजी इंडेक्स 2.14 फीसदी और हेल्थकेयर का इंडेक्स 2.14 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए। बाजार की ज्यादातर तेजी मंदड़ियों की जमकर हुई शार्ट कवरिंग और एफआईआई की वैल्यू खरीदारी की वजह से आई। खरीदारी कैश और वायदा दोनों में हुई। इसके अलावा अमेरिकी होम सेल्स के फरवरी के आंकड़ों में 2.9 फीसदी की तेजी ने भी बाजार में नई जान डाल दी। जेपी मॉर्गन चेस की बियर स्टेयर्न्स की बिड  2 से बढ़ाकर 10 डॉलर प्रति शेयर करने की खबर ने भी बाजार को मजबूती दी।

Advertisement
First Published - March 25, 2008 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement