facebookmetapixel
Advertisement
स्टॉक मार्केट पर ‘ट्रिपल अटैक’: युद्ध, तेल की कीमत और कंपनियों के नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चालअब UPI पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड! PNB की नई स्कीम से बदल जाएगी पेमेंट की दुनिया; जानें कैसे मिलेगा फायदाबुढ़ापे की टेंशन खत्म: अटल पेंशन योजना में ₹210 से शुरू करें निवेश, हर महीने मिलेगी ₹5,000 की फिक्स पेंशन!US-Iran Peace Talks: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बातचीत से पीछे हट रहा; होर्मुज संकट से बढ़ा वैश्विक तेल संकटMCap: शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू में भारी उतार-चढ़ावHeatwave Update: दिल्ली में तपिश का तांडव! 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का अलर्ट; कई राज्यों में लू का खतराAdani Green का बड़ा दांव! ₹15,000 करोड़ से बैटरी स्टोरेज में धमाका, अब रात में भी मिलेगी सोलर बिजलीभारत-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को होगा FTA साइन, व्यापार दोगुना करने का लक्ष्यदुनिया में बजा भारत का डंका! महिंद्रा टॉप 25 में, 8 भारतीय ऑटो ब्रांड्स ने मचाया धमालव्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! Trump को आनन-फानन में निकाला गया बाहर, हमलावर गिरफ्तार

Rashi Peripherals का IPO 59.71 गुना सब्सक्राइब हुआ

Advertisement

IPO के तहत 600 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं।

Last Updated- February 09, 2024 | 8:13 PM IST
Quality Power IPO

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी उत्पाद वितरक कंपनी राशि पेरिफेरल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को 59.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निर्गम के तहत 1,42,37,289 शेयरों की पेशकश की गई है।

निर्गम के अंतिम दिन 85,01,64,480 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 62.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 10.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को 143.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

IPO के तहत 600 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें कोई बिक्री पेशकश शामिल नहीं है। इसके लिए 295-311 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। राशि पेरिफेरल्स ने निर्गम खुलने के पहले मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 180 करोड़ रुपये जुटाए थे। पिछले महीने, राशि पेरिफेरल्स ने IPO से पहले संस्थागत निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement