facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Today: GIFT Nifty में गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव; आज Tata Steel समेत कई दिग्गजों के नतीजेRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद

Crude Oil: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से तेल कीमतों में उछाल, कच्चा तेल 104 डॉलर के पार

Advertisement

तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल सप्लाई अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है

Last Updated- May 11, 2026 | 8:59 AM IST
Crude Oil Prices

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत विफल होने के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3 डॉलर बढ़कर 104.47 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 98.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल सप्लाई अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है और यहां जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है।

ट्रंप ने ईरान के जवाब को बताया ‘अस्वीकार्य’

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान की ओर से दिए गए जवाब को ‘अस्वीकार्य’ बताया। इसके बाद यह उम्मीद कमजोर पड़ गई कि दोनों देशों के बीच पिछले 10 हफ्तों से जारी संघर्ष जल्द खत्म हो सकेगा।

चीन यात्रा पर टिकी बाजार की नजर

अब बाजार की नजर ट्रंप की इस हफ्ते होने वाली चीन यात्रा पर है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ईरान मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। उम्मीद है कि चीन, ईरान पर दबाव डालकर युद्धविराम की दिशा में मदद कर सकता है।

दुनिया को दो महीनों में 1 अरब बैरल तेल का नुकसान

सऊदी अरामको के मुख्य कार्याधिकारी अमीन नासिर ने कहा कि पिछले दो महीनों में दुनिया को करीब 1 अरब बैरल तेल की कमी झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर तेल सप्लाई फिर शुरू भी हो जाए, तब भी बाजार को सामान्य होने में समय लगेगा।

ट्रैकिंग बंद कर निकल रहे तेल टैंकर

शिपिंग डेटा से पता चला है कि पिछले हफ्ते दो तेल टैंकर बिना ट्रैकिंग सिस्टम चालू किए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से निकले। माना जा रहा है कि ईरानी हमलों से बचने के लिए ऐसा किया गया। इससे पश्चिम एशिया से तेल निर्यात को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement