facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: RBI-Fed बैठक से पहले बाजार में सन्नाटा! निवेशकों को क्या करना चाहिए?चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी 

अभी और करेक्शन बाकी है बाजार में, 4940 तक आ सकता है निफ्टी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:43 PM IST

निफ्टी फ्यूचर्स के एफ ऐंड ओ सेगमेन्ट और कई स्टॉक फ्यूचर्स में शार्ट पोजीशन बन रही हैं जिससे साफ है कि बाजार में अभी और करेक्शन बाकी है।


हालांकि तेजड़ियों ने निफ्टी के निचले स्तरों पर ताजा लांग पोजीशन लेकर बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश की है। निफ्टी मई वायदा 5132 के अपने स्तर से सुधरा है और 5174 के स्तर पर बंद हुआ है, इसका ओपन इंटरेस्ट भी 27.61 लाख शेयरों से बढ़ा है जिससे लांग पोजीशन के संकेत मिलते हैं।


क्लोज आउट के बाद निफ्टी वायदा 5163 के स्तर पर सेटल हुआ है और इसका ओपन इंटरेस्ट 6.70 लाख  शेयरों से बढ़ा है जो मंदड़ियों की शार्ट कवरिंग का संकेत है।ऐम्बिट कैपिटल के टेक्निकल एनालिस्ट आशीष श्राफ के मुताबिक टेक्निकल करेक्शन फिलहाल जारी रहेगा और निफ्टी 4940 के स्तर पर आ सकता है। निफ्टी ने 4468 से 5290 तक का उछाल पूरा कर लिया है और संभावना है कि यह अपने उच्चतम स्तरर से 61 फीसदी नीचे यानी 4940 के स्तर पर आ जाएगा।


एफ ऐंड ओ सेगमेन्ट में करीब एक तिहाई स्टॉक फ्यूचर्स में शार्ट पोजीशन देखी गई । करीब तीस फीसदी स्टॉक्स फ्यूचर्स में मुनाफावसूली देखी गई जबकि दस फीसदी स्टॉक्स में मुनाफावसूली देखी गई। कुल 227 स्टॉक फ्यूचर्स में से केवल 35 स्टॉक में ही लांग पोजीशन बनीं हैं।


भारती एयरटेल, डीएलएफ, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस कैपिटल, टाटापावर और यूनीटेक जैसे स्टॉक फ्यूचर्स में शार्ट पोजीशन बनी हैं और इन स्टॉक्स के भाव करीब 4.5-6.6 फीसदी गिर गए हैं और इनके ओपन इंटरेस्ट में 10-30 फीसदी का इजाफा आ गया है। बुधवार को इनमें और करेक्शन देखा जा सकता है।


कॉल ऑप्शंस में कारोबार सुस्त रहा है और आउट ऑफ द मनी कॉल्स पर 5300-5400 के स्ट्राइक प्राइस पर ताजा लांग पोजीशन नहीं बनी हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि निफ्टी में फिलहाल तेजी नहीं रहनी है।

Advertisement
First Published - May 6, 2008 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement