facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

MCX लॉन्च करेगा नया कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म, SEBI से मिली मंजूरी

Advertisement

MCX ने कहा कि उन्होंने CFMA की शिकायतों पर सेबी को अपना जवाब सौंप दिया है और सेबी की तकनीकी सलाहकार समिति ने उचित प्रक्रिया के बाद आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।

Last Updated- October 08, 2023 | 9:13 PM IST
MCX

देश के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) को बाजार नियामक सेबी ने नए वेब बेस्ड कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार शुरू करने की उसकी योजना को मंजूरी दे दी है। मार्केट रेगुलेटर ने इसे 28 सितंबर को स्थगित कर दिया था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) ने यह निर्देश दिया था क्योंकि चेन्नई फाइनैंशियल मार्केट्स ऐंड एकाउंटेबिलिटी (CFMA) ने CDP पर रिट याचिका (writ petitions ) दायर की थी और मामला मद्रास हाईकोर्ट में लंबित है।

सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज MCX ने कहा कि उन्होंने CFMA की शिकायतों पर सेबी को अपना जवाब सौंप दिया है और नियामक यानी सेबी की तकनीकी सलाहकार समिति (Technical Advisory Committee ) ने उचित प्रक्रिया के बाद आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।

MCX ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- सेबी ने CDP के लिए दी मंजूरी

MCX ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘सेबी तकनीकी सलाहकार समिति ने सिफारिश की है कि MCX और MCXCCL CDP के साथ लाइव हो सकते हैं यानी एक साथ कारोबार कर सकते हैं और इसकी प्रस्तावित तारीख के बारे में सेबी को सूचित कर सकते हैं। जिसके बाद, सेबी ने CDP के प्रस्तावित गो-लाइव को स्थगित रखने के लिए MCX और MCXCCL को दिए अपने निर्देश वापस ले लिए हैं।’

3 अक्टूबर को लॉन्च होना था CDP

MCX ने मूल रूप से 3 अक्टूबर को CDP लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उसने अभी तक नई लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। MCX ने उस समय एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा था कि नियामक ने सूचित किया है कि चूंकि यह तकनीकी मामलों से संबंधित है, ऐसे में इसकी चर्चा सेबी की तकनीकी सलाहकारी समिति की बैठक में की जाएगी, जो जल्द होगी। गौरतलब है कि MCX के नए डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म CDP को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने विकसित किया है।

 

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement