facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, Sensex 119 अंक मजबूत, Nifty 18,500 के पार

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 3:50 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 119 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 36 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,523.90 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी मजबूत होकर 62,547.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,719.84 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,379.86 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 36.15 अंक यानी 0.2 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,523.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,573.70 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,478.40 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और लार्सन एंड टूब्रो सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.12 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक, TCS और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.51 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement