facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

LIC ने दिया डबल तोहफा, 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर और साथ में डिविडेंड भी, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

बोनस शेयर और डिविडेंड के साथ-साथ एलआईसी ने मजबूत तिमाही नतीजे भी पेश किए हैं

Last Updated- May 22, 2026 | 11:25 AM IST
LIC

LIC Dividend, Bonus Share Issue: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर होगा, उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम पर एलआईसी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। बोनस शेयरों का आवंटन 1 जून 2026 को माना जाएगा।

वहीं डिविडेंड पाने वाले निवेशकों की पहचान के लिए कंपनी ने 25 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

LIC के शानदार तिमाही नतीजों से बढ़ा बाजार का भरोसा

बोनस शेयर और डिविडेंड के साथ-साथ एलआईसी ने मजबूत तिमाही नतीजे भी पेश किए हैं। कंपनी का मार्च तिमाही का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 23,467 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19,039 करोड़ रुपये था।

कंपनी की नेट प्रीमियम आय भी बढ़ी है। जनवरी-मार्च तिमाही में यह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये रही। पिछली साल इसी अवधि में यह 1.48 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले प्रीमियम आय में करीब 30 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

यह पढ़ें: ITC शेयर 302 रुपये पर फिसला, लेकिन कुछ ब्रोकरेज अब भी 399 रुपये का दे रहे टारगेट

LIC की वित्तीय स्थिति भी हुई मजबूत

एलआईसी की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। कंपनी का ग्रॉस एनपीए घटकर 1.21 प्रतिशत पर आ गया, जो पहले ज्यादा था। इससे साफ है कि कंपनी के खराब कर्ज में कमी आई है। इसके अलावा कंपनी की सॉल्वेंसी रेशियो भी बढ़कर 2.35 हो गई है, जो पिछले साल 2.11 थी। आसान भाषा में समझें तो कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और उसके पास भविष्य के जोखिमों से निपटने के लिए बेहतर पूंजी मौजूद है।

नए बिजनेस से बढ़ रही कमाई

एलआईसी ने नए बिजनेस से होने वाली कमाई में भी मजबूत बढ़त दिखाई है। कंपनी का वीएनबी यानी वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 41 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 14,179 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं वीएनबी मार्जिन बढ़कर 21.2 प्रतिशत हो गया है। कंपनी का कहना है कि नॉन-पार प्रोडक्ट्स में मजबूत ग्रोथ की वजह से मुनाफा बेहतर हुआ है। अब कंपनी ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है।

पूरे साल कंपनी ने किया रिकॉर्ड प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एलआईसी का मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 57,419 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की कुल प्रीमियम आय भी बढ़ी है। एलआईसी का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम भी 5 प्रतिशत बढ़कर 57.29 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे एलआईसी देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक कंपनी के रूप में और मजबूत हुई है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक आर दोराईस्वामी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 एलआईसी के लिए काफी मजबूत रहा और लगभग सभी कारोबार क्षेत्रों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement