facebookmetapixel
Advertisement
WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा? Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?

L&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पार

Advertisement

कंपनी ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए 1,08,014 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए, जिसमें सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई

Last Updated- July 28, 2026 | 7:13 PM IST
Larsen & Toubro (L&T stock)

L&T Q1FY27 results: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q1FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 4,122.85 करोड़ रुपये हो गया। इसकी मुख्य वजह ज्यादा रेवेन्यू है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,617.19 करोड़ रुपये था।

L&T का रेवेन्यू 6.7% बढ़ा

पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 6.7 फीसदी बढ़कर 67,941.74 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 63,678.92 करोड़ रुपये था। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार से रेवेन्यू 34,393 करोड़ रुपये रहा और इसने कुल रेवेन्यू में 51 फीसदी का योगदान दिया।

Also Read: हाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियो

डायवर्स पोर्टफोलियो पर भरोसा

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, ”वित्त वर्ष की शुरुआत भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं की पृष्ठभूमि में हुई है। कंपनी मजबूत कैश फ्लो को बनाए रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपना ध्यान केंद्रित करके गति बनाए रखने में सफल रही है। तिमाही का प्रदर्शन हमारे पोर्टफोलियो के लचीलेपन को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में फैले डायवर्स पोर्टफोलियो के साथ, कंपनी को भरोसा है कि वह उभरते अवसरों का लाभ उठाते हुए वृद्धि को बनाए रखेगी।

ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पार

पहली तिमाही के दौरान एलएंडटी को 1,08,014 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जो सालाना आधार पर 14% की वृद्धि दर्शाते हैं। इस दौरान कंपनी को हाउसिंग और कमर्शियल बिल्डिंग, ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, लौह एवं इस्पात (फेरस मेटल्स), ऑफशोर विंड और हेवी इंजीनियरिंग जैसे कई कारोबारों में बड़े ऑर्डर हासिल हुए।

तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर 60,702 करोड़ रुपये रहे, जो कुल ऑर्डर इनफ्लो का 56 फीसदी हिस्सा है। वहीं, 30 जून 2026 तक ग्रुप की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 7,78,954 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 28, 2026 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement