facebookmetapixel
Advertisement
Defence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरJefferies के Chris Wood का बड़ा पोर्टफोलियो बदला! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

Quadrant Future Tek IPO Allotment हुआ फाइनल, शेयर मिले या नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के इनिशियल पब्लक ऑफरिंग (IPO) को गुरुवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 185.82 गुना बुक किया गया। यह निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

Last Updated- January 10, 2025 | 9:06 AM IST
H.M. Electro Mech IPO

Quadrant Future Tek IPO Allotment: इंडियन रेलवे के लिए ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली तैयार करने वाली कंपनी क्वाड्रंट फ्यूचर टेक आईपीओ के अलॉटमेंट को फाइनल रूप दे दिया गया है। क्वाड्रंट फ्यूचर टेक का ₹290 करोड़ का आईपीओ मंगलवार (7 जनवरी) को अप्लाई करने के लिए खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह से कंपनी का फ्रेश इश्यू है। पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे बीएसई या रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ (Quadrant Future Tek IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/Initial_Offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर आईपीओ अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Quadrant Future Tek IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले
https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Quadrant Future Tek IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

क्वाड्रंट फ्यूचर टेक आईपीओ कितना सब्सक्राइब हुआ?

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के इनिशियल पब्लक ऑफरिंग (IPO) को गुरुवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 185.82 गुना बुक किया गया। यह निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, इनिशियल शेयर बिक्री में 57,99,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,07,77,29,300 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की श्रेणी को 254.16 गुना जबकि रिटेल निवेशकों की श्रेणी को 243.12 गुना बोली मिली।

Quadrant Future Tek IPO GMP

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ के लिए मजबूत रिस्पांस ग्रे मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर 480 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। बाजारों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एन्ड 290 रुपये की तुलना में 190 रुपये या 65.52% के प्रीमियम का संकेत देता है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement