facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगी

KFin Technologies IPO: अंतिम दिन 2.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

IPO के तहत 2,37,75,215 शेयरों की पेशकश पर 6,14,67,520 शेयरों के लिए बोलियां मिली

Last Updated- December 21, 2022 | 7:32 PM IST
IPO

फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफार्म केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies IPO) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यानी बुधवार को 2.59 गुना सब्सक्राइब हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IPO के तहत 2,37,75,215 शेयरों की पेशकश पर 6,14,67,520 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) खंड 4.17 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि खुदरा संस्थागत निवेशकों (RII) के हिस्से को 1.36 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 23 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला।

कंपनी के 1,500 करोड़ रुपये के IPO के लिए मूल्य दायरा 347 से 366 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का IPO शुद्ध रूप से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। इसके पहले केफिन टेक्नोलॉजीज ने एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

केफिन टेक्नोलॉजीज एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। कंपनी को आईपीओ के जरिए करीब 1500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement