facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

शेयर बाजार में दस्तक देगी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

Advertisement

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (जीईएमएल) ने आईपीओ के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना डीआरएचपी जमा कराया है।

Last Updated- December 24, 2024 | 10:32 PM IST
Stock Market

एम्पीयर, एल्ट्रा और एली जैसे ब्रांडों की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (जीईएमएल) ने आईपीओ के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना डीआरएचपी जमा कराया है। आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड तथा अब्दुल लतीफ जीमल ग्रीन मोबिलिटी सॉल्युशंस डीएमसीसी की ओर से 18.93 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल होगा।

कंपनी इस निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने परिचालन को मजबूत बनाने पर करेगी। एक बड़ा हिस्सा (375.2 करोड़ रुपये) उत्पाद एवं तकनीकी विकास, खासकर उसके बेंगलूरु टेक्नोलॉजी केंद्र पर खर्च होगा। इसके अलावा, कंपनी 82.9 करोड़ रुपये से घरेलू बैटरी एसेंबली क्षमताएं विकसित करना चाहती है।

विनिर्माण संबंधी विकास को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ रुपये उसकी सहायक इकाई बेस्टवे एजेंसीज प्राइवेट ऐंड एमएलआर ऑटो की क्षमता बढ़ाने में निवेश किए जाएंगे। 27.8 करोड़ रुपये डिजिटल और आईटी ढांचे की अपग्रेडिंग के लिए आवंटित होंगे।

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड इस निर्गम के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement