facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

आज से खुलेगा Nexus Select Trust REIT का IPO, पैसा लगाने से पहले जानें जरूरी बातें

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 9:12 AM IST
IGI IPO

शेयर बाजार में आज से नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT का IPO आज से खुलने जा रहा है। IPO आज से 11 मई तक खुला रहेगा। ये देश का पहला रिटेल एसेट ऑफरिंग है। गौर करने वाली बात ये है कि भारत में केवल 3 लिस्टेड REIT हैं।

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने एंकर निवेशकों से प्री-IPO में ही 1440 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। आज से खुले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95 रुपए से 100 रुपए रखा गया है। IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 15000 रुपए का निवेश करना होगा।

आइए एक नजर डालते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम प्वाइंट्स पर-

आईपीओ के साइज की बात करें तो नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT IPO में 1400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर किए जाएंगे। इसके अलावा 1800 रुपए का OFS होगा।

आईपीओ के बुकिंग रनिंग लीड मैनेजर की बात करें तो ये कमान मॉर्गन स्टैनली, जेपी मॉर्गन, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल और BoA ML के पास है।

किसी भी निवेश से पहले कंपनी के कारोबार पर एक नजर डालना भी जरूरी है। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट की बात करें तो ये देश का सबसे बड़ा मॉल प्लैटफॉर्म है। कंपनी के 14 प्रमुख शहरों में 17 हाई क्वालिटी एसेट्स शामिल हैं।

आईपीओ के लिए अहम तारीखों को जान लें। पब्लिक इश्यू 9 से 11 मई तक खुला रहेगा। 16 मई, 2023 तक इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट पूरा हो सकता है। जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 17 मई से रिफंड मिलने लगेगा। वहीं, IPO की लिस्टिंग NSE और BSE पर 19 मई 2023 को होगी।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement