facebookmetapixel
Advertisement
यूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेल

IPO : एयरोफ्लेक्स ने आईपीओ से 350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए किया आवेदन

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 5:51 PM IST
IPO

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक, आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर बिक्री के लिए जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों के पास मौजद 1.75 करोड़ शेयरों को भी खुली बिक्री (ओएफएस) के लिए रखा जाएगा।

ओएफएस के तहत कंपनी में 92.18 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली सैट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से 1.23 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी जबकि 6.52 प्रतिशत हिस्सा रखने वाली इटैलिका ग्लोबल 52 लाख शेयरों की बिक्री करेगी।

एयरोफ्लेक्स नए शेयरों की बिक्री से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज को चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कंपनी कामकाज में करेगी। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, एयरोफ्लेक्स के इस सार्वजनिक निर्गम का आकार करीब 350 करोड़ रुपये रह सकता है।

मुंबई स्थित यह कंपनी धातुओं के लचीले होज बनाने के साथ उनकी आपूर्ति 80 से अधिक देशों में करती है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने एकीकृत परिचालन आय 240.8 करोड़ रुपये रही थी और उसने 27.5 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement