बाजार

Indegene का शेयर पहले दिन के कारोबार में 26 प्रतिशत चढ़ा

Indegene Share Price: बीएसई पर दिन में कंपनी के 22.73 लाख शेयरों का और एनएसई पर 356.45 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 13, 2024 | 5:00 PM IST

Indegene Share Price: स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकी कंपनी इंडिजीन लिमिटेड का शेयर सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद 452 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से 45.95 प्रतिशत के उछाल के साथ 659.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 26.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 570.65 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर इसने 44.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 655 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 25.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 569.50 रुपये पर बंद हुआ।

Also read: 4 जून से पहले खरीद लें शेयर, PM मोदी की सरकार बनने के बाद मार्केट में आएगी जबरदस्त तेजी: अमित शाह

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,614.40 करोड़ रुपये रहा। बीएसई पर दिन में कंपनी के 22.73 लाख शेयरों का और एनएसई पर 356.45 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

इंडिजीन के आईपीओ को गत बुधवार को बोली के अंतिम दिन 69.71 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ का प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर था। नए शेयरों की बिक्री से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वर्ष 1998 में स्थापित इंडिजीन औषधि, जैव-प्रौद्योगिकी और चिकित्सा उपकरण कंपनियों को उत्पाद विकास, उनकी बाजार पेशकश और बिक्री बढ़ाने में मददगार समाधान मुहैया कराती है।

First Published : May 13, 2024 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)