facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामलाकच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?Stock Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा; आईटी शेयरों में जोरदार तेजीStocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकस

Hero Motors ने वापस लिया IPO आवेदन

Advertisement

कंपनी ने 28 अगस्त को आईपीओ के लिए आवेदन जमा कराया था।

Last Updated- October 07, 2024 | 11:56 PM IST
Om Power Transmission IPO

पंकज मुंजाल की अगुआई वाली वाहन कलपुर्जा निर्माता हीरो मोटर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की योजना टाल दी है। बाजार नियामक सेबी की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) वापस लेने का फैसला लिया है। हालांकि इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।

कंपनी ने 28 अगस्त को आईपीओ के लिए आवेदन जमा कराया था। इसके तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होने थे जबकि प्रवर्तक ओपी मुंजाल होल्डिंग्स, भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकल्स को 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश करनी थी।

इस बीच, डायग्नोस्टिक्स शृंखला सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स के डीआरएचपी को नियामक ने मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 31 जुलाई को पेशकश दस्तावेज जमा कराया था और 30 सितंबर को उसे सेबी से मंजूरी मिली थी।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement