बाजार

Dollar Vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर

सोमवार को रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था

Published by
भाषा   
Last Updated- September 12, 2023 | 10:17 AM IST

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.93 पर पहुंच गया।

विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के नरम रुख और सकारात्मक घरेलू बाजारों से समर्थन मिलने के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.93 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.55 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

First Published : September 12, 2023 | 10:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)