facebookmetapixel
Advertisement
MDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: Sensex 400 अंक लुढ़का, SMID शेयरों में मिला-जुला कारोबार; Crompton Greaves 7% टूटाJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ी

Closing Bell: शेयर बाजार फ्लैट, Sensex 33 अंक चढ़ा, Nifty 19,450 के नीचे

Advertisement

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में एशियन पेंट्स, टाइटन, L&T, JSW स्टील और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- November 08, 2023 | 4:45 PM IST
share market
Representative Image

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में ट्रेडिंग के बाद हरे निशान पर बंद हुए। आज ग्लोबल मार्केट में नकारात्मक रुझान देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स सिर्फ 33 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 36 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.8 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 33.21 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 64,975.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,124.00 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,851.068 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 36.80 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,443.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,464.40 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,401.50 तक आया।

Also read: IRCTC Q2 Results: रेलवे की इस कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 30.36% बढ़कर हुआ 294.67 करोड़ रुपये

एशियन पेंट्स बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, टाइटन, L&T, JSW स्टील और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.96 फीसदी चढ़ गए।

ICICI बैंक बना सेंसेक्स का टॉप लूजर

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ICICI बैंक, NTPC, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ICICI बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.44 फीसदी गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement