facebookmetapixel
Advertisement
सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछा

येस बैंक में हिस्सा लेंगी कार्लाइल और एडवेंट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:12 PM IST

निजी ऋणदाता येस बैंक ने आज वैश्विक इक्विटी निवेशकों- कार्लाइल और एडवेंट इंटरनैशनल से जुड़े फंडों के जरिये 1.1 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी जुटाने की घोषणा की। बैंक ने बताया कि दोनों निवेशक बैंक में संभवतया 10-10 फीसदी तक हिस्सेदारी लेंगे।
येस बैंक ने कहा, ‘यह पूंजी 64 करोड़ डॉलर (करीब 5,100 करोड़ रुपये) के इक्विटी शेयरों और 47.5 करोड़ डॉलर (3,800 करोड़ रुपये) के इक्विटी शेयर वारंट के जरिये जुटाई जाएगी।’ धन जुटाने की यह योजना 24 अगस्त को होने वाली येस बैंक की असाधारण आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी। इस ऋणदाता ने कहा, ‘जुटाई जाने वाली पूंजी से येस बैंक की पूंजी पर्याप्तता और बढ़ जाएगी तथा मध्यम से लंबी अवधि के सतत वृद्धि उद्देश्यों को हासिल करने में बैंक को मदद मिलेगी। मंजूरी के बाद यह भारत के किसी निजी बैंक द्वारा जुटाई गई सबसे अधिक निजी पूंजी में शुमार होगी।’
येस बैंक ने 13.78 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर तरजीही आधार पर 370 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और 14.82 रुपये प्रति वारंट की कीमत पर इक्विटी शेयरों में परिवर्तित होने योग्य 257 करोड़ रुपये के वारंट जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इससे इक्विटी पूंजी आधार में 8,900 करोड़ रुपये का इजाफा होगा।
येस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि दोनों निवेशक बैंक की वृद्धि के अगले चरण में अहम भूमिका निभाएंगे।’

Advertisement
First Published - July 30, 2022 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement