बाजार

Q1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयर

Cables and Wires Stocks: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में केबल-वायर सेक्टर की आय 43 फीसदी और ईबीआईटी 69 फीसदी बढ़ा।

Published by
दिग्विजय सिंह   
Last Updated- August 18, 2026 | 6:51 PM IST

Brokerage Top Pick: इक्विटी मार्केट में दमदार नतीजों के बूते चुनिंदा सेक्टर फोकस में है, जिसमें केबल्स एंड वायर्स (Cables & Wires) सेक्टर भी शामिल है। ब्रोकिंग फर्म नुवामा ने सेक्टर को लेकर मजबूत आउटलुक पर भरोसा जताते हुए KEI और पॉलिकैब जैसे शेयरों को पिक किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक FY27 की पहली तिमाही में सेक्टर का प्रदर्शन दमदार रहा। टॉप 11 कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ 43 फीसदी रही। इस दौरान EBIT ग्रोथ 69 फीसदी रही।

महंगे कच्चे माल का परफॉर्मेंस पर कितना असर?

ब्रोकिंग फर्म ने बताया कि जून तिमाही में C&W सेक्टर की कंपनियों के दमदार परफॉर्मेंस में महंगा कच्चा माल अहम ट्रिगर रहा। क्योंकि ग्राहकों पर महंगे कच्चे माल का बोझ डाल दिया। इसकी वजह से रेवेन्यू और EBIT में सालाना आधार पर जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई।

इलेक्ट्रिकल C&W सेगमेंट के लिए वॉल्युम ग्रोथ कमजोर रही। केवल आरआर काबेल (RR Kabel) का वॉल्युम ग्रोथ 17 फीसदी रहा। जबकि ग्लोबल सप्लाई संकट के चलते ऑप्टिकल फाइबर कंपनियों के प्राइसिंग में काफी बढ़ोतरी दिखा। यह अगली 2 से 3 तिमाहियों तक जारी रह सकती है।

सेक्टर के लिए कैसा है आउटलुक?

नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में मीडियम टर्म के लिहाज से इलेक्ट्रिकल C&W सेगमेंट के लिए आउटलुक मजबूत बने रहने की उम्मीद जताई है। इसे अच्छे डोमेस्टिक कैपेक्स मोमेंटम और मजबूत एक्सपोर्ट संभावनाओं का सहारा मिलेगा। दरअसल, पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्युशन कंपनियों का ऑर्डरबुक सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ा है। FY27 की तीसरी तिमाही से प्राइसिंग ग्रोथ सामान्य होते देखा जा सकता है।

Also Read | Colgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहा

सेक्टर में कौनसा स्टॉक पसंद?

जून तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस और आगे के लिए अच्छे आउटलुक के चलते ब्रोकिंग फर्म नुवामा ने सेक्टर से दो शेयरों को पिक किया है। इसमें C&W सेगमेंट के केईआई (KEI) और पॉलीकैब (Polycab) के शेयर शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक C&W के लिए हायर रियलाइजेशन के चलते मजबूत वैल्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

First Published : August 18, 2026 | 5:52 PM IST