facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयर

निवेशकों की मौज! एप्टस, बायोजेन और देव लैबटेक देंगे बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट व एक्स-डेट

Advertisement

Upcoming Bonus Issue: अगले हफ्ते एप्टस, बायोजेन और देव लैबटेक कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देंगी। निवेश बढ़ाने और पोर्टफोलियो मजबूत करने का यह बेहतरीन मौका है

Last Updated- May 09, 2026 | 2:00 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह निवेशकों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं और अपने पोर्टफोलियो में फ्री शेयर जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अगले हफ्ते तीन प्रमुख कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस इश्यू का बड़ा फायदा देने जा रही हैं।

शेयर बाजार में बोनस इश्यू का सीधा मतलब होता है कि कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त पैसे के नए शेयर मुफ्त में देती है। इससे कंपनी के शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है, लेकिन आपके कुल निवेश की वैल्यू शुरुआत में वही रहती है। हालांकि, लंबे समय में यह निवेशकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि भविष्य में जब भी कंपनी डिविडेंड देती है, तो वह इन बढ़े हुए शेयरों पर भी मिलता है।

आने वाले सप्ताह में जिन तीन कंपनियों पर सबकी नजर रहने वाली है, उनमें एप्टस फार्मा (Aptus Pharma), बायोजेन फार्मा (Biogen Pharma) और देव लैबटेक (Dev Labtech) शामिल हैं। इन तीनों ही कंपनियों ने अपने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की औपचारिक घोषणा कर दी है।

निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट?

अक्सर नए निवेशकों के मन में यह सवाल रहता है कि बोनस शेयर पाने के लिए उन्हें कब तक शेयर खरीदने चाहिए। यहां ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ के गणित को समझना बहुत जरूरी है। रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है जब कंपनी अपने रजिस्टर में यह चेक करती है कि कौन-कौन से निवेशक बोनस पाने के योग्य हैं। यदि आप बोनस का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डेट से कम से कम एक या दो दिन पहले शेयर खरीद लेने चाहिए ताकि रिकॉर्ड डेट तक वे आपके डीमैट खाते में आ जाएं।

Also Read: Buyback पर Sebi का बड़ा प्लान! अब 66 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, शेयरधारकों को मिलेगा फायदा

आइए अब विस्तार से जानते हैं इन तीनों कंपनियों और उनकी तारीखों के बारे में:

1. Aptus Pharma: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एप्टस फार्मा का है। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 544529 है। कंपनी ने 3:2  में बोनस देने का फैसला किया है। इसके लिए 12 मई 2026 की तारीख तय की गई है। इसका मतलब है कि जो निवेशक 12 मई तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वे इस बोनस का लाभ उठाने के हकदार होंगे।

2. Biogen Pharma: दूसरी कंपनी बायोजेन फार्मा है, जिसका सिक्योरिटी कोड 531752 है। कंपनी ने 1:6 में बोनस जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने बोनस इश्यू के लिए 15 मई 2026 की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है। फार्मा सेक्टर में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका हो सकता है।

3. Dev Labtech: तीसरी कंपनी देव लैबटेक है, जिसका सिक्योरिटी कोड 543848 है। कंपनी 1:1 में बोनस देगी। इस कंपनी के लिए भी बोनस देने की तारीख 15 मई 2026 ही रखी गई है। एक ही दिन दो कंपनियों की रिकॉर्ड डेट होने से शुक्रवार का दिन बाजार में काफी हलचल भरा रहने की उम्मीद है।

जानकारों का क्या है मानना?

बाजार के जानकारों का मानना है कि बोनस इश्यू के जरिए कंपनियां अक्सर अपने छोटे निवेशकों के बीच निवेश के लिए उत्साह जगाती है। जब किसी शेयर की कीमत बहुत अधिक हो जाती है, तो उसे आम निवेशकों के बजट में लाने के लिए बोनस दिया जाता है, जिससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है। हालांकि, निवेशकों को यह भी सलाह दी जाती है कि सिर्फ बोनस के लालच में निवेश न करें, बल्कि कंपनी के कामकाज और मुनाफे पर भी गौर करें।

Advertisement
First Published - May 9, 2026 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement