facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: Sensex 250 अंक टूटा, Iran-US तनाव और IT शेयरों ने बिगाड़ा खेलSIP मतलब भरोसा! अब निवेशक नहीं घबराते, सालों तक बनाए रखते हैं निवेशखरीफ बुआई पर मॉनसून की मार, सोयाबीन का रकबा 65% घटा; खाद्य तेल के दाम बढ़ने का खतराITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटा

Bharti Hexacom IPO: आज अलॉट हो सकते हैं भारती हेक्साकॉम के शेयर, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

Bharti Hexacom IPO के लिए अप्लाई करने वाले इन्वेस्टर्स अपने अलॉटमेंट स्टेस्ट को BSE की वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन देख सकते हैं।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:23 AM IST
आगाज पर चमका भारती हेक्साकॉम, 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज,Bharti Hexacom shines on debut, registers 43 percent growth

Bharat Hexacom IPO Allotment Status: भारती हेक्साकॉम आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट को आज फ़ाइनल रूप दिया जाएगा। एयरटेल’ ब्रांड की मालिक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के आईपीओ की सब्सक्राइब करने की तारुख पिछले सप्ताह शुक्रवार को समाप्त हो गई।

3 से 5 अप्रैल 2024 तक चली तीन दिन की बोली में भारती हेक्साकॉम आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस रिटेल निवेशकों के ठंडे रिस्पांस का संकेत देता है।

हालांकि, भारती हेक्साकॉम आईपीओ के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि पर क्यूआईबी निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिलने के बाद मेनबोर्ड आईपीओ सफल हो गया।

इस बीच, भारती हेक्साकॉम आईपीओ (Bharti Hexacom IPO) ग्रे मार्केट में स्थिर रहने में कामयाब रहा है। शेयर बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के शेयर शनिवार को मार्केट में 62 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे थे।

उनके अनुसार, शुक्रवार को भारती हेक्साकॉम आईपीओ जीएमपी (Bharti Hexacom IPO GMP) 59 से बढ़कर 62 रुपये हो गया। इससे आईपीओ के ग्रे मार्केट प्राइस में प्रति शेयर 3 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी।

Bharti Hexacom के IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

पिछले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिनों की बोली में 4,275 करोड़ के आईपीओ को लगभग 30 गुना बुक किया गया। बुक बिल्ड इश्यू के रिटेल हिस्से को 2.83 गुना, एनआईआई हिस्से को 10.52 गुना और क्यूआईबी सेगमेंट को 48.57 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Bharti Hexacom IPO : कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस ?

Bharti Hexacom IPO के लिए अप्लाई करने वाले इन्वेस्टर्स आईपीओ रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की वेबसाइट https://ris.kfintech.com/ipostatus/ पर भारती हेक्साकॉम आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Bharti Hexacom IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Bharti Hexacom IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और भारती हेक्साकॉम के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement