facebookmetapixel
Advertisement
चीनी कीमतों में तेजी पर सरकार सख्त, डीलरों पर लगाई स्टॉक लिमिट; क्या अब सस्ती होगी चीनी?WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत

अमरजीत सिंह ने SEBI के पूर्णकालिक सदस्य का पद संभाला

Advertisement

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बयान में कहा कि सिंह अभी सेबी के कार्यकारी निदेशक थे।

Last Updated- September 02, 2023 | 8:20 AM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पूर्णकालिक सदस्य (whole time member) के तौर पर अमरजीत सिंह ने पद संभाल लिया है। सेबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बयान में कहा कि सिंह अभी सेबी के कार्यकारी निदेशक थे। वे अब निवेश प्रबंधन, बाजार मध्यस्थों का विनियमन और पर्यवेक्षण, अंतरराष्ट्रीय मामलों का कार्यालय, जांच और मानव संसाधन जैसे विभिन्न विभाग संभालेंगे।

सिंह सेबी में लगभग तीन दशक से सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें प्रतिभूति बाजार के विनियमन और पर्यवेक्षण का अच्छा-खासा अनुभव है।

अमरजीत सिंह बाजार विनियमन, निगम वित्त विभाग, अध्यक्ष कार्यालय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय के प्रमुख रह चुके हैं।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 8:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement