facebookmetapixel
Advertisement
मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्ताव

Sensex में Wipro की जगह ले सकती है Adani एंटरप्राइजेज

Advertisement

इस कदम से सेंसेक्स को ट्रैक करने वाले पैसिव फंडों की तरफ से अदाणी एंटरप्राइजेज में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

Last Updated- May 22, 2024 | 10:03 PM IST
Adani Group

अदाणी एंटरप्राइजेज बेंचमार्क सेंसेक्स में विप्रो की जगह ले सकती है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा शुक्रवार को हो सकती है क्योंकि तभी बीएसई सूचकांकों का अर्धवार्षिक पुनर्संतुलन होगा। यह पहला मौका है जब गौतम अदाणी समूह के स्वामित्व वाली किसी कंपनी को बेंचमार्क सेंसेक्स में शामिल किया जाएगा।

इस कदम से सेंसेक्स को ट्रैक करने वाले पैसिव फंडों की तरफ से अदाणी एंटरप्राइजेज में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इस बीच, विप्रो से करीब 500 करोड़ रुपये की निकासी हो सकती है। यह जानकारी आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के विश्लेषण से मिली। इस कैलेंडर वर्ष में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.5 फीसदी चढ़ा है जबकि विप्रो के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

अदाणी एंटरटेनमेंट के सेंसेक्स में शामिल होने से इंडेक्स का मूल्यांकन बढ़ सकता है। अभी अदाणी समूह की मूल कंपनी 12 महीने आगे के 57 गुने पीई पर कारोबार कर रही है। इसकी तुलना में सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो 19.7 गुने पर ट्रेड कर रहा है, जो सेंसेक्स के 19.9 गुने के मुताबिक है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अदाणी एंटरप्राइजेज का कीमत लक्ष्य 4,069 रुपये है, जो आखिरी बंद भाव 3,140 रुपये के मुकाबले 30 फीसदी की बढ़त बताता है।

अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड पहले ही निफ्टी-50 का हिस्सा हैं। सेंसेक्स में शामिल होने से अदाणी एंटरप्राइजेज के निवेशक का आधार और बढ़ेगा। दिलचस्प रूप से अदाणी एंटरप्राइजेज को पिछले कैलेंडर वर्ष में सेंसेक्स में शामिल होने के दो मौके मिले थे। हालांकि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद इसके शेयरों में हुई भारी बिकवाली से यह मौका जाता रहा।

बाद में जुलाई 2023 में अदाणी एंटरप्राइजेज सेंसेक्स में शामिल हो सकती थी जब एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी के विलय से एक शेयर के लिए रास्ता खुला था। हालांकि इस दौड़ में जेएसडब्ल्यू ने बाजी मार ली थी आईआईएफएल रिसर्च के मुताबिक, बीएसई 100 इंडेक्स में पांच शेयरों को शामिल किया जा सकता है और निकाला जा सकता है।

अनुमान है कि जियो फाइनैंशियल सर्विसेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, आरईसी, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस अब पेज इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स, आईसीआईसीआई प्रू लाइफ इंश्योरेंस, ज़ी एंटरटेनमेंट और जुबिलैंट फूडवर्क्स की जगह ले सकती हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement