facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

Bharti Hexacom के IPO को 34 फीसदी बोली

Advertisement

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सहायक भारती हेक्साकॉम राजस्थान और उत्तर पूर्व दूरसंचार सर्किल में परिचालन करती है।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:20 PM IST
आगाज पर चमका भारती हेक्साकॉम, 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज,Bharti Hexacom shines on debut, registers 43 percent growth

भारती हेक्साकॉम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को पहले दिन बुधवार को 34 फीसदी आवेदन मिले। एक दिन पहले दूरसंचार सेवा प्रदाता ने एंकर निवेशकों को 1,924 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए थे। भारती एयरटेल की सहायक भारती हेक्साकॉम राजस्थान और उत्तर पूर्व दूरसंचार सर्किल में परिचालन करती है।

एयरटेल के पास इस कंपनी की 70 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि भारत सरकार के पास बाकी 30 फीसदी, जो टेलिकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया (टीसीआईएल) के जरिये है। आईपीओ में टीसीआईएल 15 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। आईपीओ का कीमत दायरा 542 से 570 रुपये प्रति शेयर है।

कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 4,275 करोड़ रुपये बैठता है, जो उसे एक साल में सबसे बड़ा इश्यू बनाता है। भारती हेक्साकॉम की बाजार कीमत 28,500 करोड़ रुपये अनुमानित है। विश्लेषकों के मुताबिक, कंपनी की वित्त वर्ष 24 में प्रति शेयर आय सालाना आधार पर करीब 7.52 रुपये है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement