facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

UPSC CDS Result 2023: यूपीएससी ने घोषित किया सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 8:48 AM IST
Result

UPSC CDS Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 204 अभ्यर्थियों (146+43+15) की योग्यता के क्रम में सूची तैयार की गई है।

इस सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), सितंबर, 2022 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की है।

परीक्षा के परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

UPSC CDS 2 Final Result 2022: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद आप होम पेज पर UPSC CDS II फाइनल रिजल्ट 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
3- लिंक पर क्लिक करते ही एक नई PDF file आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
4- PDF फाइल को डाउनलोड करना न भूलें। इसके अलावा आप इसकी एक हार्ड कॉपी भी निकलवा सकते हैं।

बयान के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए तीन सूचियों में कुछ सामान्य अभ्यर्थी मौजूद हैं, हालांकि, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय), 2022 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

बयान में कहा गया है कि इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। बयान के अनुसार, ‘‘इन अभ्यर्थियों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता के सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए इन सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी इस आधार पर अनंतिम है।’’

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement