facebookmetapixel
Advertisement
Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्ट

जून तिमाही में मकानों की बिक्री 81 प्रतिशत कम हुई

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:01 AM IST

कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में भारत के 7 प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री और नई पेशकश में रिकॉर्ड गिरावट आई है। आवास की बिक्री पिछले साल की 2019 की दूसरी तिमाही के 68,000 मकानों की तुलना में 81 प्रतिशत गिरकर 2020 की दूसरी तिमाही में महज 12,720 रह गई है। एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
इसके साथ ही नए मकानों की पेशकश में भी इस दौरान 98 प्रतिशत की कमी आई है। इस तिमाही में बमुश्किल 1,390 मकान लॉन्च किए गए हैं। नई पेशकश सिर्फ 4 परियोजनाओं के माध्यम से हुई है, जिनमें 2 बेंगलूरु में और कोलकाता व पुणे में 1-1 हैं। अगर तिमाही के आधार पर देखें तो मकानों की बिक्री में 2020 की पहली तिमाही की तुलना में 2020 की दूसरी तिमाही में 72 प्रतिशत गिरावट आई है, जबकि इस दौरान नई पेशकश 97 प्रतिशत कम हुई है। दिलचस्प है कि नई पेशकश सीमित होने की वजह से पुराने बगैर बिके मकानों की संख्या इन शहरों में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत कम हुई है।
यह 2019 की दूसरी तिमाही के 6.34 लाख मकान की तुलना में 2020 की दूसरी तिमाही में घटकर महज 6 लाख के आसपास रह गई है। एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘लॉकडाउन को देखते हुए नई पेशकश और मकानों की बिक्री में भारी गिरावट की पहले से उम्मीद थी।’

Advertisement
First Published - June 25, 2020 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement