facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

उत्तर भारत में छायी रही कोहरे की चादर, सड़क से लेकर रेल यातायात प्रभावित

Advertisement

भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन साढ़े छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

Last Updated- January 19, 2024 | 11:40 AM IST
Weather: Fog in Delhi

पंजाब से पश्चिम बंगाल तक कोहरे की एक चादर फैली हुई है, जिसके कारण बृहस्पतिवार रात से गंगा के मैदानी इलाकों में दृश्यता कम हो गई और इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से पता चला कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से कोहरा छाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

बठिंडा और बीकानेर में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक पंहुचा 

सुबह 5.30 बजे, बठिंडा और बीकानेर में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर था, वहीं अमृतसर और पटियाला में 25 मीटर, गंगानगर, चुरू, हिसार, पालम, सफदरजंग, जयपुर और अगरतला में 50 मीटर; और अंबाला, देहरादून, सुल्तानपुर (पूर्वी यूपी), पूर्णिया, भागलपुर, रांची और झारसुगुड़ा में 200 मीटर रहा।

भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन साढ़े छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अमृतसर हवाई अड्डे पर रात आठ बजे तक दृश्यता का स्तर गिरकर शून्य मीटर हो गया, जबकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में यह रात 9.30 बजे 1400 मीटर से अचानक गिरकर 10 बजे 400 मीटर हो गया। रात 11.30 बजे तक दृश्यता का स्तर 50 मीटर और सुबह 4.30 बजे यह शून्य मीटर हो गया, लेकिन सुबह 7.30 बजे तक सुधरकर 300 मीटर हो गया।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement