facebookmetapixel
Advertisement
‘समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें तो ही बढ़ेगा ग्लोबल ट्रेड’, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले PM मोदी, पुतिन ने कसा पश्चिमी देशों पर तंजकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियमNSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹1,785 तक भाव; GMP में कितना फायदा?महाराष्ट्र के विकास में अब विदेशों में बसे मराठी लोगों की होगी बड़ी भूमिका, एकनाथ शिंदे ने बनाई खास योजनाअगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिन

यूक्रेन ने रूस के दो महत्वपूर्ण सैन्य विमानों को मार गिराया!

Advertisement

रूस के दो विमानों को मार गिराया जाना, करीब दो साल से जारी युद्ध में यूक्रेन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है

Last Updated- January 15, 2024 | 7:53 PM IST
Russian drone strike in Kyiv

यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वालेरी जालुझनी ने सोमवार को दावा किया कि उनके देश की वायु सेना ने एक रूसी बेरीव ए-50 पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान और एक आईएल-22 कमान केंद्र विमान को मार गिराया है।

रूसी सैनिकों को युद्ध क्षेत्र में इस तरह के विमान काफी मदद कर रहे हैं। रूस के दो विमानों को मार गिराया जाना, करीब दो साल से जारी युद्ध में यूक्रेन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अग्रिम मोर्चे पर वह ख़ंदक और तोपों के इस्तेमाल वाली लड़ाई में उलझा हुआ है।

जालुझनी ने यह नहीं बताया कि रूसी विमानों को किस तरह मार गिराया गया। यूक्रेन ने पश्चिमी सहयोगी देशों से आधुनिक हवाई रक्षा प्रणालियां हासिल की हैं।

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन विमानों को कहां रोका गया, हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो संलग्न किया जिसमें एक विमान ट्रैकर दो लक्ष्यों को दिखा रहा है जो अजोव सागर के ऊपर लापता होते नजर आ रहे हैं।

अजोव सागर, यूक्रेन और रूस के बीच स्थित है। मास्को से तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कई ब्लॉगर ने कहा कि दोनों विमानों ने आपस में ही एक-दूसरे को निशाना बना डाला, हालांकि उन्होंने इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि आईएल-22 क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन उतरने में सफल रहा।

ए-50, एक पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण विमान है जिसमें लगा एक बड़ा रडार 650 किलोमीटर की दूरी से हवाई लक्ष्य निर्धारित करने में सक्षम है। इसके चालक दल में 15 सदस्य होते हैं।

रूसी वायु सेना ऐसे नौ विमानों के एक बेड़े का कथित तौर पर परिचालन कर रही है। वहीं, आईएल-22 एक हवाई कमान पोस्ट है जो सैन्य अभियानों की निगरानी करता है और अग्रिम मोर्चे पर मौजूद सैनिकों को रेडियो सिग्नल भेजता है। रूसी वायु सेना में इस तरह के कथित तौर पर एक दर्जन विमान हैं।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement