facebookmetapixel
Advertisement
BRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान

कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति पर मंदिरों से दान पेटी चुराने का आरोप, गिरफ्तारी हुई

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए दिखा आरोपी

Last Updated- February 06, 2024 | 7:54 PM IST
Canada visa

कनाडा के पील क्षेत्र में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर मंदिरों में घुसकर दान पेटिका से पैसे चुराने का आरोप लगा है। ब्रैम्टन में रहने वाले जगदीश पंढेर (41) पर पांच बार पूजास्थलों में जबरन घुसने का आरोप है। पील पुलिस ने ग्रेटर टोरंटो इलाके में अन्य पुलिस विभागों के सहयोग से मामले की जांच की और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

पील क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च और अगस्त के बीच अधिकारियों ने मंदिरों में घुसकर लूटपाट की तीन घटनाओं की जांच की और जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें दान पेटिका के पैसों चुराते हुए चोर की तस्वीरें सामने आईं।

पुलिस के मुताबिक दुकानों में चोरी की दो अन्य घटनाओं में भी यह व्यक्ति कथित तौर पर लिप्त पाया गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि सभी घटनाओं में से कुछ अपराध पूजा स्थलों पर हुए हैं हालांकि उन्हें विश्वास है कि ये सिर्फ पैसे चुराने के लिए गये न कि नफरत फैलाने के लिए।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement