facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

चार्ल्स की पत्नी कैमिला के लिए राज्याभिषेक के निमंत्रण पत्र में ‘महारानी’ लिखा गया

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 12:42 PM IST

ब्रितानी राजशाही के यहां स्थित आधिकारिक आवास ‘बकिंघम पैलेस’ ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छह मई को होने वाले राज्याभिषेक कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में उनकी पत्नी कैमिला के नाम के आगे ‘‘महारानी’’ शब्द का इस्तेमाल किया है और इसी के साथ उन्हें ‘महारानी कैमिला’ के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है।

इससे पहले तक कैमिला को पटरानी (क्वीन कन्सॉर्ट) के रूप में ही संबोधित किया जा रहा था, लेकिन मध्यकालीन शैली के निमंत्रण पत्रों में उन्हें महारानी का दर्जा दिया गया है। ये निमंत्रण पत्र 2,000 से अधिक अतिथियों को भेजे जाएंगे और इनका अनावरण मंगलवार को किया गया था।

दिवंगत राजकुमारी डायना और चार्ल्स तृतीय का वैवाहिक बंधन टूटने के बाद कैमिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था और उन्हें इसके कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। ऐसे में यह उपाधि उनके लिए काफी मायने रखती है।

वेस्टमिन्स्टर एबे में छह मई को चार्ल्स तृतीय के साथ उनकी पत्नी कैमिला का भी राज्याभिषेक होगा।

पैलेस ने राज्याभिषेक के बारे में मंगलवार को घोषणा की कि चार्ल्स के सबसे बड़े पोते नौ वर्षीय राजकुमार जॉर्ज और कैमिला इस दौरान चार्ल्स के साथ चलने वाले चार ‘पेज ऑफ ऑनर’ में शामिल होंगे। ‘पेज ऑफ ऑनर’ ब्रिटेन के शाही घराने में एक औपचारिक स्थिति होती है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement