facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछाभारत में जीन एडिटिंग से तैयार फसलें लाएगी कॉर्टेवा, बीज कारोबार बढ़ाने पर बड़ा फोकस

चीन ने नौसेना कमांडर दोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री बनाया

Advertisement

मीडिया के मुताबिक, दोंग ने पीएलएएन के सभी प्रमुख नौसैनिक प्रभागों में काम किया है। हालांकि, उनकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।

Last Updated- December 29, 2023 | 6:55 PM IST
China

चीन ने बिना किसी स्पष्टीकरण के जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के दो महीने बाद शुक्रवार को नौसेना कमांडर जनरल दोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नामित किया। चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने अक्टूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि की थी।

यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के कमांडर दोंग को एनपीसी की स्थायी समिति ने रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। मीडिया के मुताबिक, दोंग ने पीएलएएन के सभी प्रमुख नौसैनिक प्रभागों में काम किया है। हालांकि, उनकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।

हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, 2021 में नौसेना के शीर्ष कमांडर बनने से पहले दोंग ने उत्तरी समुद्री बेड़े में अपनी सेवा दी जो रूसी नौसेना के साथ नियमित युद्धाभ्यास करती है। उन्होंने पूर्वी समुद्री बेड़े में भी काम किया है जो जापान के साथ संभावित संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करता है।

Also read: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को नहीं होगी फांसी

दोंग ने दक्षिणी कमान थिएटर में भी अपनी सेवाएं दी है जिसके जिम्मे दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा है। शीर्ष रक्षा पदों के लिए नियुक्तियों को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा मंजूरी दी जाती है, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के महासचिव होने के अलावा केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख भी हैं।

ली से पहले विदेश मंत्री छिन कांग को भी बिना कारण बताए उनके पद से हटा दिया गया था। कांग के स्थान पर वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था। इस साल के शुरुआत में वांग ने छिन का स्थान लिया था। ली और छिन के दोनों का पता नहीं है। ली अगस्त के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया था।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement