भारत

Jagdeep Dhankhar resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 21, 2025 | 10:19 PM IST

Jagdeep Dhankhar resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” धनखड़ (74) ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

First Published : July 21, 2025 | 10:06 PM IST