facebookmetapixel
Advertisement
मल्टीबैगर स्टॉक का डबल धमाका! दिया करीब 550% रिटर्न, अब मिलेंगे हर 1 पर 2 फ्री शेयरखेती करते हैं लेकिन जमीन नाम पर नहीं? महाराष्ट्र सरकार 2.31 लाख किसानों को देगी नई पहचानत्योहारी सीजन से पहले चीनी में उबाल! एक महीने में 10% बढ़े दाम, सरकार ने स्टॉक पर कसा शिकंजाIpca Labs Share: कमजोर बाजार में भी 11% उछला शेयर, 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंचा, Q1 नतीजों ने मचाई हलचलकार्ड vs UPI: कार्ड पर MDR, UPI पर नहीं! मर्चेंट्स के लिए क्यों है इतना बड़ा फर्क?‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: निर्मला सीतारमणLalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करेंओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव: घर से पावर ग्रिड तक बिजली स्टोर करेगा ‘शक्ति’, कीमत ₹99,999 से शुरूभारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?

दिल्ली: बम की धमकी के बाद स्कूल परिसर को खाली कराया गया, जांच जारी

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 4:18 PM IST
Delhi school received bomb threat

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक स्कूल परिसर को, बुधवार की सुबह वहां बम होने की खबर के बाद खाली करा लिया गया और जांच की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों ने ​​विस्फोटक पदार्थ की तलाश के लिए ‘‘द इंडियन स्कूल’’ का निरीक्षण किया। स्कूल के विद्यार्थी और अभिभावक घबराए हुए थे। ये लोग स्कूल के बाहर खड़े थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीआरटी रोड पर स्थित ‘द इंडियन स्कूल’ के बृजेश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें उस ईमेल की जानकारी दी जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी। अधिकारी ने बताया कि ई-मेल सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट पर प्राप्त हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और संबंधित टीम द्वारा स्कूल परिसर की जांच की जा रही है। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि उसे और उसके सहपाठियों को कक्षा से निकालकर मैदान में लाया गया।

वहीं, एक अन्य छात्र ने बताया, “हमें दोपहर के भोजन से पहले ही घर जाने के लिए कहा गया था। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि हमें क्यों निकाला गया।”

अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे एक अभिभावक ने बताया कि कई छात्रों ने उन्हें बताया कि उन्होंने परिसर के अंदर बम निरोधक दस्ते को देखा।

पुलिस ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और गहन जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement