facebookmetapixel
Advertisement
भारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरे

PM Modi उच्च पैदावार, जलवायु अनुकूल फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे

Advertisement

बयान में कहा गया है कि जारी की जाने वाली 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं।

Last Updated- August 10, 2024 | 4:15 PM IST
PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की उच्च पैदावार वाली, जलवायु अनुकूल और जैव पोषित 109 किस्में जारी करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। बयान में कहा गया है कि जारी की जाने वाली 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि खेत की फसलों में ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास समेत अन्य के बीज जारी किए जाएंगे। इसमें कहा गया है कि बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, बागानों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की जाएंगी। इसके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा टिकाऊ खेती और जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने भारत को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिए मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों के साथ जोड़कर फसलों की जैव-पोषित किस्मों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से किसानों की अच्छी आय सुनिश्चित होगी और उनके लिए उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे। उच्च उपज वाली 109 किस्मों को जारी करने का यह कदम इसी दिशा में एक और कदम है।’’

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement