facebookmetapixel
Advertisement
Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

PM Modi महाराष्ट्र में ‘विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

Advertisement

प्रधानमंत्री ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के तहत 18 तरह के कारोबार के 18 लाभार्थियों को ऋणपत्र वितरित करेंगे।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:32 AM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर वर्धा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे,साथ ही वह अमरावती में ‘टेक्सटाइल पार्क’ की आधारशिला भी रखेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्धा में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आयोजित होने वाले ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और ऋणपत्र जारी करेंगे। कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करने के लिए पिछले साल 17 सितंबर को यह योजना शुरू की गई थी।

प्रधानमंत्री इस योजना के तहत 18 तरह के कारोबार के 18 लाभार्थियों को ऋणपत्र वितरित करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। मोदी अमरावती में बनने वाले ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क’ की आधारशिला रखेंगे। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) 1,000 एकड़ में फैले इस पार्क को राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित कर रहा है।

केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात पीएम मित्र पार्क को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र सरकार की ‘आचार्य चाणक्य स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ योजना की शुरुआत करेंगे।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement