facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावटRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचा

मप्र में ‘पठान’ पर लग सकती है रोक! गृहमंत्री ने कहा- ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक हैं दीपिका’

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:59 PM IST
Deepika Padukone

शाहरुख खान और दीपिका पडुकोणे अभिनीत फिल्म ‘पठान’ के मध्य प्रदेश में रिलीज होने पर सवालिया निशान लग गए हैं। बुधवार को फिल्म का टीजर और एक गीत रिलीज होने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के एक गीत को अश्लील करार दिया और अभिनेत्री दीपिका पडुकोणे को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थक ठहराया।

मिश्रा ने कहा, ‘गाने में प्रयुक्त वेशभूषा प्रथम दृष्टया बहुत आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। वैसे भी दीपिका पडुकोणे जी टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं। मैं निवेदन करुंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें अन्यथा मध्य प्रदेश में इसे दिखाने की इजाजत देने न देने पर विचार किया जाएगा।’

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष भी सरकार के साथ नजर आये। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि गीत अशोभनीय और गंदा है और यह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अर्द्धनग्न दृश्य जानबूझकर परोसे जा रहे हैं और वह इसकी निंदा करते हैं। सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘सेंसर बोर्ड ने इसे कैसे पारित किया? क्या उसमें सरकार के प्रतिनिधि नहीं हैं? पहले पैसे देकर काम कराओ और बाद में तूल देकर देश का माहौल खराब करो।’

गौरतलब है कि फिल्म के एक गीत में दीपिका पडुकोणे के भगवा रंग के वस्त्र पहनने और शाहरुख खान के साथ अत्यंत बोल्ड सीन करने को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हो रहा है। गौरतलब है कि ‘बेशर्म रंग’ टाइटल वाला यह गीत दो दिन में तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement