facebookmetapixel
Advertisement
विजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमान

दिल्ली में कोहरे से नहीं मिल रही राहत, तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:59 AM IST
winter

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 20 ट्रेन एक से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने ट्वीट किया, “इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता में उड़ानों का परिचालन जारी रखने के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है।

यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।” मौसम कार्यालय के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है। वहीं, 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, शहर में न्यूनतम तापमान बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर से शीतलहर चलने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement