facebookmetapixel
Advertisement
2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भाव

राजस्‍थान में आठवीं तक विद्यार्थियों को प्रतिदिन मिलेगा दूध, 864 करोड़ रुपए मंजूर

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 3:44 PM IST
Milk Price Hike

राजस्‍थान में सरकारी स्‍कूलों में आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को प्रतिदिन दूध उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए 864 करोड़ रुपए मंजूर क‍िए गए हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार राज्‍य के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र से रोजाना दूध पीएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाल गोपाल योजना के तहत प्रतिदिन दूध उपलब्ध कराने के लिए 864 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।

इसके अनुसार इससे विद्यार्थियों का पोषण स्तर बेहतर हो सकेगा। वर्तमान में राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए सप्ताह में दो दिन मीठा गर्म दूध पिलाया जा रहा है। यह अब शेष चार दिन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। गहलोत ने बाल गोपाल योजना की शुरुआत 29 नवंबर 2022 को की थी।

राज्‍य सरकार के एक अन्‍य फैसले के तहत कोटा, बूंदी एवं बारां जिलों में नहरों, वितरिकाओं एवं माईनरों को मजबूत किया जाएगा। गहलोत ने 406 किलोमीटर की पक्की लाइनिंग एवं खेत सुधार कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ऐसे 17 कार्यों में 367.17 करोड़ रुपए का व्यय होगा, इनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 38.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

गहलोत की स्वीकृति से सिंचाई जल नहरों की लाइनिंग एवं नहरी तन्त्र की संरचनाएं मजबूत होंगी। नहरों और वितरिकाओं से पानी का रिसाव भी नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement