facebookmetapixel
Advertisement
Bajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

भारतीय मूल्यों पर आधारित हो शिक्षा प्रणाली: प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म उस समय हुआ था जब भारतीय लोग गुलामी और सामाजिक कुरीतियों में जकड़े हुए थे।

Last Updated- February 11, 2024 | 10:41 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली समय की मांग है। मोदी ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के मोरबी जिले में उनके जन्मस्थल टंकारा में आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने समाज सुधारक दयानंद सरस्वती की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय भारतीय समाज से वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया था जब लोग गुलामी में जकड़े हुए थे और देश में अंधविश्वास फैला हुआ था। उन्होंने कहा, ‘स्वामी दयानंद सरस्वती ने उस समय हमें यह दिखाया कि हमारी रूढ़ियों और सामाजिक बुराइयों ने हमें किस प्रकार नुकसान पहुंचाया है।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था समय की मांग है। आर्य समाज विद्यालय इसका केंद्र रहे हैं। देश अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से इसका विस्तार कर रहा है। इन प्रयासों से समाज को जोड़ना हमारा दायित्व है।’

उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म उस समय हुआ था जब भारतीय लोग गुलामी और सामाजिक कुरीतियों में जकड़े हुए थे।

मोदी ने कहा, ‘स्वामी दयानंद जी ने उस समय देश को बताया कि कैसे हमारी रूढ़ियों और अंधविश्वासों ने देश को अपनी चपेट में ले लिया है और हमारे वैज्ञानिक चिंतन को कमजोर कर दिया है। इन सामाजिक बुराइयों ने हमारी एकता पर प्रहार कर दिया था।’

उन्होंने कहा, ‘समाज का एक वर्ग भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से लगातार दूर होता जा रहा था। ऐसे समय में स्वामी दयानंद जी ने वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया।’ मोदी ने कहा कि महर्षि दयानंद ‘न केवल एक वैदिक ऋषि थे, बल्कि राष्ट्र चेतना के ऋषि’ भी थे।

उन्होंने कहा, ‘जब अंग्रेजी हुकूमत ने हमारी सामाजिक बुराइयों को मोहरा बनाकर हमारे लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश की और कुछ लोग सामाजिक बुराइयों का हवाला देकर उनके शासन को उचित ठहराते थे, तब दयानंद सरस्वती के आने से ऐसे साजिशों को गहरा धक्का लगा।’

उन्होंने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक ने वेदों की तार्किक व्याख्या की, रूढ़ियों पर खुलकर हमला किया और यह बताया कि भारतीय दर्शन का वास्तविक स्वरूप क्या है। मोदी ने कहा, ‘इसका परिणाम यह हुआ कि समाज में आत्मविश्वास लौटने लगा। लोग वैदिक धर्म को जानने लगे और उसकी जड़ों से जुड़ने लगे।’

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 10:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement