facebookmetapixel
Advertisement
LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमा

भारत के टेक इकोसिस्टम को बढ़ाने में AI की क्षमता वास्तव में विशाल है: पीएम मोदी

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 11:53 AM IST
AI's potential in boosting India's tech ecosystem is truly immense: PM Modi
Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के टेक इकोसिस्टम को बढ़ाने में कृत्रिम मेधा (AI) की क्षमता वास्तव में विशाल है और वह भी विशेष रूप से युवाओं के बीच। प्रधानमंत्री मोदी ने चैटजीपीटी (ChatGPT) का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई (Open AI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन से गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद यह बात कही। मोदी और ऑल्टमैन ने इस दौरान AI के नियमन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘उपयोगी बातचीत के लिए ऑल्टमैन का धन्यवाद। भारत के टेक इकोसिस्टम को बढ़ाने में AI की क्षमता वास्तव में विशाल है और वह भी विशेष रूप से युवाओं के बीच। हम उन सभी सहयोग का स्वागत करते हैं जो हमारे नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए हमारे डिजिटल बदलाव को गति दे सकते हैं।’

इससे पहले, ऑल्टमैन ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उनके बीच भारत में टेक इकोसिस्टम के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत को कृत्रिम मेधा (AI) से कैसे लाभ हो सकता है, इस बारे में भी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement