facebookmetapixel
Advertisement
सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछा

रिजर्व बैंक का कोहिमा में खुला उप-कार्यालय

Advertisement

RBI ने जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भी एक कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

Last Updated- June 13, 2023 | 4:53 PM IST
RBI
PTI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को कोहिमा में एक उप-कार्यालय खोलने के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में मौजूदगी बढ़ाने के लिए ईटानगर में जल्द ही अपना एक कार्यालय खोलने की घोषणा की।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने नगालैंड की राजधानी कोहिमा में RBI के उप-कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में RBI की मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि अब उसकी मौजूदगी असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में हो चुकी है। उसने जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भी एक कार्यालय खोलने की घोषणा की है। ऐसा होने तक गुवाहाटी कार्यालय अरुणाचल प्रदेश की जरूरतों के लिए काम करता रहेगा।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, कोहिमा उप-कार्यालय में वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग, उपभोक्ता शिक्षण एवं संरक्षण प्रकोष्ठ, बाजार आसूचना प्रकोष्ठ और मानव संसाधन प्रबंधन विभाग मौजूद हैं। इसकी कमान महाप्रबंधक परेश चौहान के पास है।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement