facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेट

इस दिवाली फिजिकल सोने की जगह पेपर गोल्ड में करें निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:20 PM IST

दिवाली के मौके पर अधिकतर सोने में निवेश करने का चलन है। दिवाली पर चाहें किसी को गिफ्ट करना हो या इंवेस्टमेंट की बात हो सोना खरीदने की परंपरा पुरानी है। 

 
लेकिन इस बार हम क्यों न फिजिकल की बजाय पेपर गोल्ड में इंवेस्ट किया जाए! हर साल अगर दिवाली पर कुछ पैसा आप गोल्ड में इनवेस्ट करते हैं तो लंबी अवधि में आपके पास अच्छा सोना जमा हो जाता है। 

पिछले कुछ सालों में गोल्ड में निवेश के कई विकल्प आ गए हैं। इनमें गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF), गोल्ड फंड (Gold Fund) और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) शामिल हैं।

पेपर गोल्ड में निवेश आपकी हर महीने मोटी कमाई भी करा सकता है…… 

Gold ETF, Sovereign Gold Bond और Gold Mutual Funds को पेपर गोल्ड कहा जाता है। 

क्या है Gold ETF ?
 
मोटा-मोटी कहें तो सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा Gold ETF है…. यह एक तरह की Mutual Fund स्कीम है। इसमें सोने को यूनिट में खरीदा-बेचा जाता है। इसका फायदा यह है कि आप सिर्फ 50 रुपये से Gold ETF खरीद सकते है। बस इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। 24*7 सोने को खरीद-बेच सकते है। Gold ETF बेचने पर सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर पैसे मिलते है।

Sovereign Gold Bond एक, फायदे अनेक 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी बॉन्ड है। सरकार की तरफ से RBI इसे जारी करती है। 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी। बैंकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता हैं। ऑनलाइन खरीद पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी है। आप इसे पोस्ट ऑफिस, NSE और BSE के प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते है। कम से कम 1 ग्राम यूनिट खरीदकर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ले सकते है। इस पर सालाना 2.5% का ब्याज मिलता है, जिसका भुगतान 6 महीने में होता है। यह GST के दायरे में नहीं आता जबकि  फिजिकल गोल्ड पर 3% GST लगती है। गोल्ड बॉन्ड में ट्रांसफर का भी विकल्प है। आप बॉन्ड के बदले लोन भी ले सकते है। 

Gold Mutual Funds

गोल्ड म्यूचुअल फंड गोल्ड ETF का ही एक प्रकार है। गोल्ड म्यूचुअल फंड सीधे सोने में निवेश नहीं करता है। आप किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस के माध्यम से मासिक SIP के माध्यम से 1,000 रुपए से गोल्ड म्यूचुअल फंड ले सकते हैं। इसके लिए डीमैट अकाउंट की भी जरूरत नहीं है।

Advertisement
First Published - October 24, 2022 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement