facebookmetapixel
Advertisement
जापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकसभारत टेक्स 2026: मध्य प्रदेश को मिले ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15,700 रोजगार पैदा होने की उम्मीदEditorial: नई यूरिया नीति ही काफी नहीं, सब्सिडी सुधार अब भी जरूरी बैंकों में उच्च पदों के लिए लोगों की उपलब्धता सीमित क्यों?विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए मजबूत BIT और भरोसेमंद नीतियां हैं जरूरीJio Financial Services Q1 Results: मुनाफा 156% बढ़कर ₹830 करोड़ पर, रेवेन्यू तीन गुना से ज्यादा बढ़ा20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

जनवरी में एफपीआई ने फिर बढ़ाई खरीदारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:17 PM IST

पिछले तीन महीनों में शुद्घ बिकवाल बने रहने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जनवरी में शुद्घ खरीदार बन गए। नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) के आंकड़े के अनुसार, एफपीआई ने जनवरी में 2,568 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। पिछले तीन महीनों के दौरान ये विदेशी निवेशक यानी एफपीआई 35,984 करोड़ रुपये के शुद्घ बिकवाल रहे थे।
सूचकांकों द्वारा रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद अक्टूबर में बिकवाली शुरू हुई। मूल्यांकन को लेकर अनिश्चितता, मौद्रिक नीति समर्थन को लेकर चिंताओं और ओमीक्रॉन वैरिएंट से बिकवाली को बढ़ावा मिला।
हालांकि एफपीआई जनवरी के शुरू में शुद्घ खरीदार बन गए। विश्लेषकों का कहना है कि वर्ष के शुरू में शुद्घ खरीदारी एक मजबूत दांव थी, क्योंकि भारत ओमीक्रॉन वैरिएंट का अच्छी तरह से मुकाबला करते दिखा है।
इसके अलावा, परर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) और जीएसटी आंकड़े इसका संकेते थे कि भारतीय नए वैरिएंट के बावजूद अर्थव्यवस्था अभी भी रिकवरी के मोड में बनी हुई है।
हालांकि कोविड मामलों की संख्या में वृद्घि से चिंता फिर से पैदा हो गई है। भारत ने पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोविड के 141,986 मामले दर्ज किए।  विश्लेषकों का कहना है कि 2022 की पहली तिमाही में एफपीआई प्रवाह इस पर निर्भर करेगा कि क्या नए वैरिएंट के लिए सख्त लॉकडाउन की जरूरत होगी या नहीं।
विश्लेषकों का कहना है कि भारत अन्य उभरते बाजारों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, या फिर मामूली निकासी दर्ज की जा सकती है। पूंजी प्रवाह बढ़ती ब्याज दरों को लेकर पैदा होने वाली चिंताओं की वजह से एक बार फिर से पैदा हो सकती है, क्योंकि एफपीआई वृद्घि पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
केंद्रीय बजट और वित्तीय परिणाम सीजन के दौरान कॉरपोरेट कमेंट्री ऐसे अन्य घटनाक्रम हैं जिन पर नजर रखे जाने की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - January 9, 2022 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement