facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

बीएसई सेंसेक्स इस साल 70,000 पर पहुंच सकता है

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:28 PM IST

भारतीय सूचकांक वर्ष 2022 में नई ऊंचाइयां छूने को तैयार हैं। हालांकि इनमें बीच बीच में गिरावट आ सकती है, लेकिन मुख्य तौर पर रुझान मजबूत बना रहेगा। यहां यह बताया जा रहा है कि प्रमुख सूचकांक तकनीकी चार्टों पर किस स्थिति में हैं।

बीएसई सेंसेक्स
संभवित लक्ष्य: 70,000
संभावित तेजी: 21 प्रतिशत
मौजूदा आंकड़ों से नकारात्मक धारणा का संकेत मिलता है। हालांकि लंबी अवधि के लिहाज से सूचकांक 200-दिन के मूविंग एवरेज (डीएमए) से ऊपर 54,000 पर है, जिस पर यह फिर से आ चुका है, लेकिन तेजी की धारणा मजबूत बनी हुई है। चार्ट पैटर्न के अनुसार दीर्घावधि परिदृश्य (महीने की अवधि) से सेंसेक्स के 70,000 पर पहुंचने की संभावना का संकेत मिलता है। अल्पावधि बंद आधार समर्थन 56,000 के स्तर पर बना हुआ है।

निफ्टी 50
संभावित लक्ष्य: 21,000
संभावित तेजी: 21 प्रतिशत
यह सूचकांक पहले 16,200 से 15,700 के दायरे में केंद्रित रहा और तेजी की धारणा अभी बनी हुई है। अब सूचकांक 16,700 से ऊपर बना हुाहै और दैनिक चार्ट के हिसाब से इसमें मजबूती दिख रही है। इस एकतरफा तेजी से दीर्घावधि तेजी की धारणा बनने में मदद मिल रही है जिससे निफ्टी-50 आगामी महीनों में 21,000 के निशान पर पहुंच सकता है।

निफ्टी मिडकैप 100
संभावित लक्ष्य: 39,000
संभावित तेजी: 30 प्रतिशत
निफ्टी मिडकैप सूचकांक को तेजी के ताजा रुझान के साथ 31,200 के स्तर को हासिल करने की जरूरत है। 28,000 के आसपास ताजा रुझान से सकारात्मक धारणा का संकेत मिलता है, जो प्रतिरोध स्तर पार करने के लिए जरूरी है। बेहद संक्षिप्त परिदृश्य से 29,000 का स्तर अल्पावधि बंद आधार पर समर्थन बन सकता है। कुल रुझान से पता चलता है कि सूचकांक 39,000 के निशान की तरफ बढ़ रहा है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100
संभावित लक्ष्य: 14,000
संभावित तेजी: 25 प्रतिशत
सूचकांक मुख्य तौर पर 11,400 से 10,200 के स्तरों के दायरे में कारोबार कर रहा है और कारोबारियों द्वारा हरेक गिरावट पर खरीदारी की गई है। कारोबारी निचले स्तरों पर इसमें खरीदारी को उत्सुक हैं। मौजूदा रुझान से संकेत मिलता है कि किसी भी तरह का सकारात्मक बदलाव इस सूचकांक को 14,000 की ओर ले जा सकता है।

Advertisement
First Published - January 2, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement