facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

एचडीएफसी बैंक में तकनीकी बाधा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:28 AM IST

देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने आज कहा कि उसके कुछ ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है। इन सुविधाओं का लाभ लेने में बाधाओं का सामना करने वाले ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर अपना रोष जाहिर किया है।
ट्िवटर पर स्पष्टीकरण देते हुए एचडीएफसी बैंक ने कहा, ‘हमारे नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग ऐप का उपयोग करने कुछ ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान करने के लिए हम इसको प्रमुखता से देख रहे हैं। असुविधा के लिए हमे खेद है और आपसे अनुरोध है कि थोड़े समय बाद दोबारा से प्रयास करें। धन्यवाद।’
ऐसा पहली बार नहीं है जब बैंक के ग्राहकों को बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा का लाभ लेने में दिक्कत हो रही है। पिछले महीने बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उसके समुचे आईटी बुनियादी ढांचे का विशेष ऑडिट करने के लिए एक बाहरी पेशेवर आईटी कंपनी को नियुक्त किया है।
पिछले साल दिसंबर में सेवा में बार बार आ रही बाधा से परेशान होकर रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को अस्थायी तौर पर अपनी सभी डिजिटल लॉन्च को रोक देने को कहा था और इसके साथ ही ग्रहकों को नया क्रेडिट कार्ड देने के लिए मना किया था।
रिजर्व बैंक की इस कार्रवाई के बाद निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता के प्रबंधन ने अपने ग्राहकों को एक बयान जारी कर समय पर उनकी उम्मीदों को पूरा कर पाने में नाकाम रहने के लिए खेद जताया था। लेकिन उसने ग्राहकों से कहा था कि बैंक ने पहले ही बाहरी विशेषज्ञों से सहायता ली हुई है और इस दिशा में क्या किए जाने की जरूरत है उसको समझते हैं। उसने आईटी बुनियादी ढांचे और प्रणालियों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक तौर पर इनपुट को भी  लागू किया।
इसके बाद बैंक ने पिछले महीने रिजर्व बैंक के पास एक कार्य योजना जमा कराई जिसमें उसने समस्या का समधान करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया था। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि तीन महीनों में उसे तकनीकी प्लेटफॉर्म में सुधार होने की उम्मीद है। प्रबंधन ने पिछले महीने विश्लेषकों की बैठक में कहा था कि योजना को 10-12 हफ्तों में लागू किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - March 30, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement