facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

एसबीआई ने सस्ता किया होम लोन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:37 AM IST

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर ब्याज दर में 10 आधार अंक की कटौती की है। यह कमी माह के अंत तक सीमित अवधि के लिए की गई है।
संशोधित दरें 6.70 प्रतिशत से शुरू होंगी और यह सिबिल क्रेडिट स्कोर से जुड़ा होगा। जिन लोगों का सिबिल बढिय़ा है, उन्हें कम ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा।
75 लाख रुपये तक होम लोन पर 700 से 750 सिबिल स्कोर होने पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी, जबकि 751 से 800 सिबिल पर 6.8 प्रतिशत और 800 से ज्यादा स्कोर पर 6.70 प्रतिशत ब्याज गर होगी। स्टेट बैंक में खुदरा कारोबार की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर सलोनी नारायण ने कहा कि यह पिछली बेहतरीन पेशकश की तुलना में 10 आधार अंक कम है। 75 लाख रुपये से ज्यादा कर्ज पर ब्याज दरें 6.75 प्रतिशत से शुरू होंगी और सिबिल स्कोर के मुताबिक ब्याज बढ़ेगा। जिन ग्राहकों के भुगतान का रिकॉर्ड बेहतर है, उन्हें बेहतर ब्याज दरों की पेशकश अहम है। उन्होंने कहा कि मौजूदा पेशकश से ग्राहकों की वहन करने की क्षमता बढ़ेगी, क्योंकि ब्याज दर कम होने से ईएमआई में कमी आएगी।
ग्राहक योनो ऐप से होम लोन के लिए आवेदन कर ब्याज में 5 आधार अंक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कर्ज लेने वाली महिलाओं के लिए ब्याज में 5 आधार अंक के छूट की पेशकश की गई थी।
नारायणन ने कहा कि जनवरी में एसबीआई का होम लोन पोर्टफोलियो 5 लाख करोड़ रुपये को छू गया। इस साल होम लोन 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। बैंक के कुल घरेलू अग्रिम में होम लोन की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत है, जिसमें दिसंबर 2020 तक पिछले साल की तुलना में 9.99 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। बैंक ने 5 साल में इसे दोगुना करके 10 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। पिछले महीने एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा था कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि होम लोन पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2023-24 तक बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।

Advertisement
First Published - March 1, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement