facebookmetapixel
Advertisement
सोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोली

रियल एस्टेट ने ब्याज दरें यथावत रखने का स्वागत किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:05 PM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का स्वागत करते हुए इसे आर्थिक वृद्धि की गति को बरकरार रखने और मांग को बढ़ाने वाला बताया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रीपो में लगातार 11वीं बार कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे चार प्रतिशत के निचले स्तर पर कायम रखा।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के साथ ही मुद्रास्फीति के दबावों के बावजूद रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि की गति को बनाए रखने की जरूरत को समझा। उन्होंने एक बयान में कहा, हम रीपो दर पर आरबीआई के लगातार उदार रुख और यथास्थिति का स्वागत करते हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए कम ब्याज दरों ने मांग बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।
अजमेरा रियल्टी ऐंड इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड के निदेशक धवल अजमेरा ने कहा कि रियल एस्टेट ब्याज दर को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में से एक होने के कारण यथास्थिति का स्वागत करता है। हम उम्मीद करते हैं कि आवास ऋण की कम दर जारी रहने से मांग पक्ष में उछाल बना रहेगा। एबीए कॉरपोरेशन के निदेशक अमित मोदी ने कहा कि मौजूदा मुद्रास्फीति संबंधी चुनौतियों के बावजूद आरबीआई की घोषणा से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा, खरीदारों को संपत्ति खरीदने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और नए निवेशक बाजार में आएंगे।    

Advertisement
First Published - April 8, 2022 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement