facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

‘आरबीएल को कम अवधि के लिए बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:36 PM IST

आरबीएल बैंक ने आज कहा कि निजी बैंक के बिजनेस की बुनियादी बातों में जबरदस्त सुधार की गुंजाइश है। इसके एक दिन पहले बैंक के शीर्ष अधिकारी ने बैंक का बोर्ड छोड़ दिया था।
बैंक के नव नियुक्त एमडी और सीईओ राजीव आहूजा ने प्रबंधन में समस्याओं के डर को खारिज करते हुए संवाददाताओं से कहा कि बैंक को कम अवधि के लिए किसी बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं है।
हाल के महीनों में भारतीय मीडिया ने खबर दी थी कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने परिचालन का काम देखते के लिए वित्त मंत्रालय से समर्थन की गुहार की है क्योंकि उनका मानना है कि बैंक के शीर्ष प्रबंधन ने नियामकीय ढांचे की उपेक्षा की है।
आरबीएल बैंक का सरकारी बैंक में विलय पर करें विचार
आरबीएल बैंक की चुनौतियों की ओर इंगित करते हुए अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने कहा है कि केंद्र सरकार जमाकर्ताओं के हितों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए और इसका किसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में विलय सहित उपायों पर विचार करे।
शनिवार की रात आरबीएल बैंक ने कहा कि उसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी विश्ववीर आहूजा तुरंत प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। बैंक ने कार्यकारी निदेशक राजीव आहूजा को अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया।
इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी रिजर्व बैंक में मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में बतौर अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया।  
 

Advertisement
First Published - December 26, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement